बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर शीला देवी वेलफेयर फाउंडेशन (SDWF) द्वारा एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को वासुदेव कॉम्प्लेक्स, द्वितीय तल, एजुकेशन हब, ईश्वर पेट्रोल पंप के पास, सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता तथा खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया।
प्रतियोगिता के पदक विजेताओं में एकांत साहू, शुभ कौशिक, अक्षांशी जैन, आदित्य अवस्थी, सात्विक गुप्ता, संस्कार कश्यप, ए. हिमतेज, ईशांत साहू, अद्वित सिंह एवं वंश जैन शामिल रहे। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, अंपायरों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विशेष आभार
आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्री माधव मिश्रा, अध्यक्ष, शीला देवी वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग से इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका।
साथ ही श्री दुश्यंत सिंह ठाकुर, कार्यक्रम समन्वयक एवं उनके कोचिंग सेंटर का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन समिति ने भविष्य में भी शतरंज सहित विभिन्न खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

