INTERNATIONAL, Sports News

राष्ट्रमंडल खेल 2026: प्रतिष्ठा सामंता ने महिला वॉल्ट फाइनल में बनाकर रचा इतिहास

ग्लासगो: भारत की जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंता ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने क्वालीफाइंग दौर में 13.025 अंक हासिल कर शीर्ष आठ खिलाड़ियों में स्थान बनाया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

22 वर्षीय पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी प्रतिष्ठा सामंता इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में महिला वॉल्ट फाइनल में पहुंचने वाली भारत की प्रमुख जिम्नास्टों में शामिल हो गई हैं।

भारत की दूसरी जिम्नास्ट प्रणति नायक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 12.555 अंक के साथ वह 11वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गईं। वहीं इशिता रेवाले 15वें और निशिका अग्रवाल 19वें स्थान पर रहीं।

[news_related_post]

ऑलराउंड स्पर्धा में प्रतिष्ठा सामंता और इशिता रेवाले फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। महिला टीम प्रतियोगिता में भारतीय टीम 123 अंक के साथ नौवें स्थान पर रही। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया ने स्वर्ण, कनाडा ने रजत और इंग्लैंड ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अब भारत की उम्मीदें महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *