ओडिशा के विकास रेजिडेंशियल स्कूल में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन आर्चरी चैंपियनशिप में शहर के Holy Cross School Lal Khadan के छात्र Nitish Ratnesh ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 कंपाउंड वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
नीतीश की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्राचार्या Sister Clarita D’Mello, व्यायाम शिक्षक Devendra Das तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने इसे स्कूल और शहर दोनों के लिए गर्व का क्षण बताया।