राजनांदगांव के Yugantar Public School ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने सिलीगुड़ी की टीम को 49-18 के बड़े अंतर से हराकर लगातार अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विद्यालय के प्राचार्य Madhusudan Nair ने बताया कि युगान्तर पब्लिक स्कूल की टीम पिछले कई वर्षों से सीबीएसई क्लस्टर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और इस बार भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है।
विजेता टीम में कप्तान शुभम सिंह के साथ हिमांशु सिंह, कालवा सर्वग्या राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह, चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वी. यशवंत, ज्ञानेश्वर वी. और युवान सारड़ा शामिल रहे।
[news_related_post]टीम की सफलता में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक Kalava Rajeshwar Rao और सहायक कोच Navneet Dwivedi की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।