Chhattisgarh, Sports News

जिला बैडमिंटन ट्रायल 1 अगस्त से, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय बैडमिंटन चयन ट्रायल 1 और 2 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल का आयोजन सुबह 9 बजे से तोरवा स्थित रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में होगा।

इन चयन ट्रायल के माध्यम से राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। आगामी राज्य प्रतियोगिताओं की मेजबानी बिलासपुर और राजनांदगांव में की जाएगी।

जिला बैडमिंटन संघ ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल में शामिल होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *