Uttar Pradesh

जनपद से राष्ट्रीय स्तर तक चमका हाथरस का गौरव

हाथरस। खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कंपोजिट स्कूल नगला सिंह, सासनी (जनपद हाथरस) के शिक्षक, सचिन शर्मा ने वर्ष 2025–26 में नई सफलता का इतिहास रचा है।

विद्यालय ने पीएम श्री विद्यालय प्रतियोगिताओं में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इसके साथ ही विद्यालय के 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ, जो विद्यालय के उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।

विद्यालय से जुड़े खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उन्हें क्रिकेट अंडर-17 एवं अंडर-19 के लिए उत्तर प्रदेश चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग टीम के टीम मैनेजर तथा उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के टीम मैनेजर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

[news_related_post]

इन उपलब्धियों से विद्यालय, जनपद हाथरस तथा उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है। विद्यालय परिवार, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *