Sports News, Uttar Pradesh

राष्ट्रीय डायमंड बॉल प्रतियोगिता में चौधरी एम. डी. अहमद खान को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..

आगरा। डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आगामी राष्ट्रीय स्तर की डायमंड बॉल प्रतियोगिताओं के लिए चौधरी एम. डी. अहमद खान को ऑब्जर्वर एवं फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके खेल अनुभव एवं सेवाओं को देखते हुए सौंपी गई है।

एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 से 29 सितंबर 2026 तक तिरुपति, आंध्र प्रदेश में प्रथम जूनियर राष्ट्रीय डायमंड बॉल प्रतियोगिता (बालक, बालिका एवं मिश्रित वर्ग) तथा प्रथम राष्ट्रीय फेडरेशन कप डायमंड बॉल प्रतियोगिता (पुरुष, महिला एवं मिश्रित वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।

डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में चौधरी एम. डी. अहमद खान को ऑब्जर्वर एवं फील्ड ऑफिसर के रूप में महत्वपूर्ण आधिकारिक दायित्व सौंपा गया है। प्रतियोगिता के दौरान वे आयोजन स्थल पर पर्यवेक्षण एवं फील्ड से संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

[news_related_post]

चौधरी एम. डी. अहमद खान एस.आर.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अकोला, आगरा के शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनकी इस राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर विद्यालय के प्रबंधक श्री लोकपाल सिंह चाहर एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मोहिनी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

एसोसिएशन के महासचिव दिलीप शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु संचालन में ऑब्जर्वर एवं फील्ड ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चौधरी एम. डी. अहमद खान को यह जिम्मेदारी उनके खेल के प्रति अनुभव एवं सेवाओं को देखते हुए प्रदान की गई है।

तिरुपति में होने वाली इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से डायमंड बॉल खेल को देशभर में बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

चौधरी एम. डी. अहमद खान की इस उपलब्धि पर अमिताभ गौतम, सुख जीवन सोई, के. पी. सिंह यादव, बंटी यादव, ब्रजेश यादव, संजय नेहरू, योगेश थापा, तकनीकी अध्यक्ष डॉ. देश दीपक कुलश्रेष्ठ, कुराश संघ के महासचिव विक्रांत कुमार, गौरांग चाहर, अमित लवानिया, धर्मवीर राजपूत एवं डॉ. श्यामबाबू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *