INDIA, Sports News

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक

जापान। एशियाई खेलों में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 238-234 के अंतर से हराया।

भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तानिपर्थी और पृथिका प्रदीप शामिल थीं। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय तीरंदाजों ने दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

भारत ने 2023 में हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में भी महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है। पदक तालिका में भारत के खाते में सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक हैं।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *