INDIA, Sports News

कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी में भारत की स्वर्णिम सफलता

जापान। एशियाई खेलों में भारत ने कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। साहिल जाधव और चिकिता तानिपर्थी की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ के जरिए मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस जीत के साथ दोनों खिलाड़ियों ने 2028 ओलंपिक के लिए कोटा स्थान भी पक्का किया।

भारतीय जोड़ी ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

इससे पहले महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीता। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तानिपर्थी और पृथिका प्रदीप की टीम ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। फाइनल तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से पराजित किया था।

[news_related_post]

भारत ने 2023 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। मिश्रित टीम की इस जीत के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 54 हो गई है। इनमें आठ स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *