INDIA, INTERNATIONAL

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2026: हिसार के अभिमन्यु मन्डवाल ने जीता गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान

बिश्केक (किर्गिस्तान): भारत के युवा पहलवान अभिमन्यु मन्डवाल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखने वाले अभिमन्यु ने सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में 70 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
फाइनल मुकाबले में अभिमन्यु का सामना मंगोलिया के अनुभवी और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान तुलगा तुमूर ओचिर से हुआ। मैच की शुरुआत में वह 0-2 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने बेहतरीन तकनीक और धैर्य का परिचय देते हुए शानदार वापसी की और अंततः 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इससे पहले सेमीफाइनल में भी अभिमन्यु ने मेजबान किर्गिस्तान के डिफेंडिंग चैंपियन एर्नाजर अकमातालिएव को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, जिसने उनकी जीत को और खास बना दिया।
24 वर्षीय अभिमन्यु मन्डवाल वर्तमान में CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *