
जिला क्रिकेट संघ द्वारा मेंस सीनियर टी-20 ट्रायल 14 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पिछले 6 साल की मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
पंजीयन व ट्रायल शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। यह ट्रायल 2026-27 सत्र के लिए आयोजित हो रहा है, जिसमें व्हाइट ड्यूज बॉल का उपयोग होगा और खिलाड़ियों को रंगीन ड्रेस में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।