Uttar Pradesh, क्रिकेट

जीआईसी मैदान पर डे-नाइट टी-20 ग्रामीण क्रिकेट लीग का शुभारंभ, उद्घाटन मुकाबला रहा रोमांचक

सवारियां सेठ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित डे-नाइट टी-20 ग्रामीण क्रिकेट लीग का शुभारंभ जीआईसी मैदान पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य तथा नगर के प्रमुख समाजसेवी संदीप सरावगी, बृजेंद्र यादव और राशि साहू ने रिबन काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।


उद्घाटन मुकाबले में जिला अधिवक्ता संघ की टीम ने रॉयल हिटर द्वारा निर्धारित 140 रनों के लक्ष्य को बेहद रोमांचक अंदाज में अंतिम गेंद पर हासिल कर जीत दर्ज की। मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा।


शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए उमेश वर्मा ने गेंदबाजी में 4 विकेट झटके और बल्लेबाजी में 34 रनों का योगदान दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ झांसी के सचिव बृजेंद्र यादव, सवारियां सेठ फाउंडेशन के निदेशक राकेश कुमार रायकवार (सीनियर एडवोकेट) एवं प्रथम सिंह कश्यप द्वारा प्रदान किया गया।
मुख्य आयोजक एवं सवारियां सेठ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रथम सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को इलेवन स्टार और बबीना बॉम्बर के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा।

[news_related_post]

e

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *