INTERNATIONAL

इंटर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट, धर्मवीर और गौरव मीना के खेल से जीती जयपुर डिवीजन

जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य दिया

जयपुर।
धर्मवीर कुमार सैनी और अंशुल गढ़वाल की बेहतरीन पारियों की बदौलत जयपुर डिवीजन ने रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, गणपति नगर में खेले गए मुकाबले में एडीएस अजमेर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।
उत्तर पश्चिम रेलवे खेल संघ द्वारा आयोजित इंटर डिवीजन क्रिकेट चैंपियनशिप के इस मैच में एडीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल दौस्त और प्रद्युम्न पारिख ने 23-23 रन बनाए, जबकि एसपी सुवालका ने 19, राहुल प्रजापत ने 19 और अफरोज ने 15 रनों का योगदान दिया।


जयपुर डिवीजन की गेंदबाजी काफ़ी प्रभावशाली रही। गौरव मीना ने शानदार स्पेल डालते हुए चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। वहीं भारती और जहीर-सीपी को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर डिवीजन की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। धर्मवीर कुमार सैनी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिलाई। अंशुल गढ़वाल ने 32 रन जोड़े, जबकि सिद्धार्थ जोशी ने 9 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *