झाँसी के शैलेंद्र कुमार ‘शेट्टी’ ने जीता मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर का खिताब
झाँसी। झाँसी के शैलेंद्र कुमार ‘शेट्टी’ ने 63 भारवर्ग नेचुरल में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड जनपद झांसी का नाम रोशन किया।
बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस स्पोर्ट्स असोसिएशन ,नई दिल्ली के तत्वावधान में मिस्टर एंड मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजा राममोहन राय ऑडिटोरियम, आईटीओ, नई दिल्ली में किया गया। बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू गौर, जनरल सेक्रेटरी विकास सक्सेना एवं अविनाश पॉल ने चैंपियन ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया ।
चैंपियन जिम इलाहाबाद बैंक चौराहा पर संचालक एवं शैलेन्द्र के गुरु अर्जुन सिंह के संयोजन में शैलेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, टी.के. शर्मा प्रधानाचार्य बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज, झांसी, मुबीन पठान, आदर्श यादव, सलमान खान आदि उपस्थित रहे।

