सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी (एलीट)
झारखंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी जीत अपने नाम की।
नॉर्थ गुवाहाटी स्थित एसीए क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 250 रन बनाए। इसके जवाब में झारखंड की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 46 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 254 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच की स्टार रहीं सोनिया, जिन्होंने 106 गेंदों में 9 चौकों की मदद से शानदार शतक (100 रन) जड़ा। उनके इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
इस शानदार जीत के लिए झारखंड महिला टीम को हार्दिक बधाई। आने वाले मुकाबलों के लिए टीम को ढेरों शुभकामनाएं।
