INTERNATIONAL

के.डी. सिंह बाबू अंडर-14 हॉकी: हरियाणा, मोहाली, राउंड ग्लास और फ्लिकर ब्रदर्स की शानदार जीत

लखनऊ।
के.डी. सिंह बाबू सोसाइटी के आयोजन में पद्मश्री मोहम्मद शहीद स्पोर्ट्स हॉकी स्टेडियम में जारी 36वीं अखिल भारतीय के.डी. सिंह बाबू अंडर-14 जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।
एमएमएस हरियाणा ने राजस्थान हॉकी को कड़े संघर्ष में 6-4 से मात दी। फ्लिकर ब्रदर्स ने असम हॉकी के खिलाफ एकतरफा खेल दिखाते हुए 18-0 की बड़ी जीत दर्ज की। वहीं पीआईएस मोहाली ने मणिपुर को 5-0 से हराया, जबकि राउंड ग्लास पुणे ने एसडीए तमिलनाडु को 3-1 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए।
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *