Chhattisgarh, Sports News

इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन सीरीज के लिए कवर्धा के रामू सिंह ठाकुर का चयन


इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन सीरीज के लिए कवर्धा के रामू सिंह ठाकुर का चयन

कवर्धा के खिलाड़ी रामू सिंह ठाकुर का चयन इंडिया–इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज के लिए किया गया है। इसके लिए चयन ट्रायल 7 से 9 अक्टूबर तक दिल्ली के विकासपुरी स्थित मैदान में आयोजित किए गए थे, जिसमें देशभर के 173 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रामू ने राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया। इंडिया–इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज का आयोजन 13 से 19 फरवरी तक किया जा रहा है, जिसमें वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

[news_related_post]

रामू की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पूर्व जिला वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र गुप्ता, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल एम. शारदा, प्रबंधक आदित्य सिंह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी एच.डी. कुरैशी, पूर्व सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी महोबिया, दिनेश साहू, जितेंद्र वैष्णव, कोच सौरभ सिंह, सचिव अविनाश चौहान, जय किशन चौहान, राजा जोशी और रिया तिवारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *