राजधानी रायपुर में शीतल अखाड़ा टिकरापारा की ओर से राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में Brijkmohan Agrawal, विधायक Sunil Soni तथा रायपुर की महापौर Meenal Choubey शामिल हुए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों एवं अखाड़ा प्रमुखों ने अतिथियों के साथ भगवान हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण, आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
38 किलोग्राम वर्ग में धमतरी के पहलवान प्रशांत भोयर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में रायपुर के उज्ज्वल यादव को पराजित कर “छत्तीसगढ़ कुमार” का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि में उनके कोच नुमेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
[news_related_post]प्रतियोगिता में जय बजरंग अखाड़ा गोकुलपुर, धमतरी के उस्ताद भगवान सिंह यादव सहित अन्य खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।