Chhattisgarh, Sports News

KHELNEWZ RAIPUR DESK श्री गुजराती स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन

देवेंद्र नगर स्थित Shri Gujarati Uchch Madhyamik Shala में वार्षिक शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य Anees Memon ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आउटडोर और इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो और रिले रेस जैसे टीम खेलों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुर्सी दौड़, रस्सीकूद और स्लो साइकिल रेस शामिल रही। इसके अतिरिक्त इंडोर गेम्स में कैरम, शतरंज और बैडमिंटन मुकाबलों में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतियोगिताएं प्रभारी शिक्षकों के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गईं।

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य अनीस मेमन ने हरी झंडी दिखाकर किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना और अनुशासन देखने को मिला। कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

[news_related_post]

समापन समारोह में Shri Gujarati Shikshan Sangh के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष Ashokbhai Patel, सचिव Hemant Gohil तथा सहसचिव Praveenbhai Patel ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए तथा विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *