Chhattisgarh, क्रिकेट

KHELNEWZ RAIPUR DESK आयुष और शोभित के शतकों ने रेलवे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ को दिया ठोस शुरुआत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित मेंस अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की टीम अपना छठा मुकाबला राजकोट में रेलवे के खिलाफ खेल रही है। मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और मजबूत शुरुआत की।

पहली पारी में टीम ने 91 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 323 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे ने लगातार तीसरी पारी में शतक जड़ते हुए 153 रनों की शानदार पारी खेली। इस उपलब्धि के साथ वे छत्तीसगढ़ के लिए लगातार तीन या उससे अधिक पारियों में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि इयान कॉस्टर, सानिध्य हुरकत और संजित देसाई हासिल कर चुके हैं।

दूसरे छोर से शोभित शर्मा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 135 रन बनाए। आयुष और शोभित के बीच पहले विकेट के लिए 274 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। इससे पूर्व वर्ष 2020 में आयुष पांडे और सानिध्य हुरकत ने त्रिपुरा के खिलाफ 238 रन की साझेदारी की थी।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *