INDIA, Sports News

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की खो-खो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना


हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पुरुष खो-खो टीम 12 से 16 अप्रैल तक छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। टीम को विदाई देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी और कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर खिलाड़ियों को किट भी प्रदान की गई।

खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव के अनुसार, टीम की तैयारी के लिए प्रशिक्षण शिविर शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में आयोजित किया गया था। टीम के मैनेजर लोकेश्वर ठाकुर और एनआईएस कोच केशरी नंदन साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टीम में दुर्गेश कुमार साहू, लक्ष्यदीप बंजारे, अंकुश सिंह, सेजल कुमार, चमन कुमार, विकास कुमार, राजदीप साहू, तरुण देवांगन, ओमप्रकाश साहू, राहुल कुमार साहू, विमल टंडन, वेदप्रकाश, राकेश कुमार साहू, थामलेश्वर और चोमेश कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हैं।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *