डीपी विप्र महाविद्यालय में एक दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, के तत्वाधान में 09 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है
आयोजन के सफल संचालन हेतु छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अविनाश सेठी एवं डी.पी. विप्र महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. एम.एस. तंबोली का विशेष मार्गदर्शन है। महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
जो भी महाविद्यालय इस प्रतियोगिता में सहभागिता करना चाहते हैं, वे अविलंब अपनी प्रविष्टि भेज सकते है। प्रविष्टि एवं अन्य तकनीकी विवरणों हेतु प्रतिभागी महाविद्यालय के आयोजन सचिव डॉ. अजय यादव से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
[news_related_post]