
अंडर-15 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 27 फरवरी से 1 मार्च तक सलेम (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम के चयन के लिए राज्य कुश्ती संघ द्वारा 8 फरवरी को खेलो इंडिया लघु केंद्र, धमतरी में ट्रायल का आयोजन किया गया।
जिले से कुल सात पहलवानों—पांच बालिकाएं और दो बालक—ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किए।
33 किलोग्राम वर्ग में चंचल यादव, 39 किलोग्राम में काव्य यादव, 46 किलोग्राम में चांदनी जायसवाल, 50 किलोग्राम में अस्मिता गायकवाड तथा 54 किलोग्राम वर्ग में बरखा हार्मनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में 38 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष सूर्यवंशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
[news_related_post]सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय कुश्ती कोच सागर धीवर के मार्गदर्शन में ट्रायल में शामिल हुए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सिद्धपीठ गिरजाबंध हनुमान मंदिर अखाड़ा रतनपुर के संरक्षक महंत श्री तारकेश्वर पुरी जी महाराज सहित गजेंद्र दुबे, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा, शंकर राव मराठा, गोपी यादव, विकास धीवर और हर्ष पटेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।