Rajasthan, Sports News

सिरमौर कप: जिन्दल पोलो ने रोमांचक मुकाबले में जयपुर अरावली को हराया

जयपुर के रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेले गए 14 गोल के सिरमौर कप हाई हैंडीकैप मुकाबले में जिन्दल पोलो टीम ने जयपुर अरावली को 13-12 से मात दी। मुकाबला बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा और अंततः टाईब्रेक में जाकर फैसला हुआ।

इंग्लैंड से पहली बार जयपुर सीजन में खेलने पहुंचे मैक्स चार्लटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। युवा खिलाड़ी सिद्धांत शर्मा ने भी तीन गोल कर महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि वेंकटेश जिन्दल ने दो गोल किए, जिनमें निर्णायक गोल्डन गोल भी शामिल रहा।

[news_related_post]

जयपुर अरावली की ओर से लांस वाटसन ने पांच गोल किए। पद्मनाभ सिंह ने तीन, मैनुअल लोरेंटे ने दो और प्रताप कानोता ने एक गोल जोड़ा।

मुकाबले का रोमांच

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुरुआती मिनटों में ही गोलों का आदान-प्रदान हुआ और पहला चक्कर बराबरी पर छूटा। दूसरे चक्कर में जयपुर अरावली ने बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे और चौथे चक्कर में मैक्स के आक्रामक खेल ने जिन्दल को फिर आगे कर दिया।

पांचवें चक्कर में जयपुर ने वापसी करते हुए बढ़त हासिल की, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया। अंतिम चक्कर में जिन्दल टीम ने स्कोर 12-12 से बराबर कर मैच को टाईब्रेक में पहुंचा दिया।

निर्णायक सातवें चक्कर में दोनों टीमों ने गोल के कई प्रयास किए। अंततः वेंकटेश जिन्दल ने अंतिम क्षणों में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *