सन्त गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेंगलुरु के लिए प्रस्थान कर चुकी है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 फरवरी से 14 फरवरी तक जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर की विश्वविद्यालय टीमें हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय टीम में शामिल अधिकांश खिलाड़ी जिला बास्केटबॉल संघ से संबद्ध हैं और गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल मैदान में नियमित रूप से अभ्यास करती रही हैं। खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन को देखते हुए टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विश्वविद्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों में प्रज्ञा मिश्रा, रिविका लकड़ा, रिमझिम, साक्षी, प्रिया जायसवाल, सुष्मिता, प्रियंका पैकरा, संसिता, रागिनी, प्रीति, नेहा एवं आकांक्षा शामिल हैं।
[news_related_post]टीम की जिम्मेदारी कोच रजत सिंह संभाल रहे हैं, जबकि टीम प्रबंधन का दायित्व राधा खलखो को सौंपा गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं खेल प्रेमियों ने टीम को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।