भोपाल: Rabindranath Tagore University के योग विभाग और Madhya Pradesh Yogasana Sports Association के बीच योगासन खेल, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया गया है।
इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी कराना तथा योगासन से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। इसके तहत कार्यशालाएं, प्रमाणन कार्यक्रम और संयुक्त शोध परियोजनाएं भी आयोजित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल योग शिक्षा, अनुसंधान और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। इससे युवा खिलाड़ियों और शोधार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं ने योगासन को खेल और वैज्ञानिक अध्ययन के रूप में विकसित करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा शिक्षा, शोध और खेल के समन्वित विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
[news_related_post]