Chhattisgarh, Others

राष्ट्रीय महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप में जिले की परिधि लिल्हारे ने वूमेन ग्रैंड मास्टर स्वाति घाटे को हराकर मचाई सनसनी

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सहयोग और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्गदर्शन में रायपुर के अग्रसेन धाम में 16 से 22 मार्च तक राष्ट्रीय महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप “चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी” आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पांचवें राउंड में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ की बी टीम का प्रतिनिधित्व कर रही दुर्ग जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी परिधि लिल्हारे, जो कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई की कक्षा 8वीं की छात्रा हैं, ने अनुभवी वुमेन ग्रैंड मास्टर स्वाति घाटे को पराजित कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

इस मुकाबले में स्वाति घाटे ने सिसिलियन डिफेंस से शुरुआत की। काले मोहरों से खेलते हुए परिधि ने शानदार जवाबी रणनीति अपनाई। मिडिल गेम में उन्होंने संतुलन बनाए रखते हुए धीरे-धीरे दबाव बनाया और एंडगेम में सटीक चालों के दम पर अनुभवी खिलाड़ी को मात दे दी।

[news_related_post]

इस उल्लेखनीय जीत पर जिला शतरंज संघ दुर्ग के पदाधिकारियों—अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, ललित वर्मा, एस. के. भगत, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश नालोडे, सहसचिव संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, रॉकी देवांगन, जावहर सिंह, अजय साहू, जयंता दास, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा—तथा परिधि के पिता लोकेश लिल्हारे ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *