INDIA, कबड्डी

KHELNEWZ CENTRAL DESK एशियाई गेम्स के लिए आयोजित पहले इंडिया कैम्प में संजू व छाया हुई चयनित

आगामी एशियाई खेलों, जो जापान में आयोजित होने वाले हैं, की तैयारियों के तहत भारतीय एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन द्वारा महिला और पुरुष वर्ग के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।

इस कैंप के लिए महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कोरबा जिले की प्रमुख राइट रेडर संजू देवी और राजनांदगांव की लेफ्ट रेडर छाया को टीम में जगह मिली है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

इन खिलाड़ियों के चयन पर प्रदेश कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, महासचिव प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष सेवाराम साहू, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, प्रमोद चौधरी, निरंजन सिन्हा, कोमल मरावी, संगठन सचिव ओमप्रकाश जायसवाल, संयुक्त सचिव चोखलाल पटेल, लोकनाथ निषाद और रंशाह मंडावी सहित सभी ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *