INDIA, बास्केटबॉल

डीपीएस की गर्ल्स बास्केटबॉल टीम एनबीए नेशनल फाइनल की कांफ्रेंस लीग के फेस 2 के लिए किया क्वालिफाई

दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम ने एसीजी जूनियर एनबीए द्वारा 19 से 24 मार्च तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 3×3 नेशनल फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉन्फ्रेंस लीग के फेज-2 के लिए जगह बना ली है। इस चरण के लिए कुल 8 टीमों ने क्वालिफाई किया है।

फेज-2 में इन टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है, जहां फिर से लीग मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की विभिन्न शहरों में आयोजित 3×3 सिटी लीग की विजेता, उपविजेता और ऑल-स्टार टीमें हिस्सा ले रही हैं।

डीपीएस की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चेन्नई की परुथिपट्टू टीम को 19-09 से, गुवाहाटी के पाइन माउंट स्कूल को 16-03 से और केरल के कन्नूर स्थित जीवीएचएसए स्पोर्ट्स स्कूल को 12-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

[news_related_post]

टीम में कुल 6 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सौम्या पांडे (कप्तान), इशिका साहू, सुरूचि टोप्पो और हर्षिता लाहकर प्रमुख हैं। टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव हैं, जबकि मैनेजर की जिम्मेदारी चमेली निभा रही हैं।

टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह सहित खेल अधिकारी मोहन राव, मोहन साहू, अनुपराम कंवर, संजु मिश्रा, श्रीमती बीना ध्रुव, मुकेश ध्रुव, गामेंद्र नेताम, उज्जवल कासर, अनिल कौशिक, भानुप्रताप साहू और सुरेंद्र मंडावी ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *