BIHAR, क्रिकेट

पटना में ईसीडब्ल्यूए सीपीएल 2026 का आगाज़, जर्सी लॉन्च के साथ 22 मार्च से मुकाबले शुरू

पटना, 21 मार्च। शैक्षणिक परामर्शदाता कल्याण संघ (ईसीडब्ल्यूए) की ओर से आयोजित ईसीडब्ल्यूए सीपीएल 2026 के तहत आज एक आकर्षक समारोह में सभी टीमों की जर्सी का औपचारिक अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविद शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले 22 मार्च से श्री कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक कछुआरा, पटना में खेले जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षाविदों के बीच खेल भावना और आपसी तालमेल को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर चारों टीमों के कप्तान—कौशल राजपूत (वारियर्स), अभिषेक कुमार (चैलेंजर्स), गुलशन राज (राइडर्स) और कुमार राजीव (सुपरजाइंट्स)—ने संयुक्त रूप से जर्सी का लोकार्पण किया।

[news_related_post]

कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। आयोजकों को उम्मीद है कि इस तरह के आयोजन से शिक्षाविदों के बीच सहयोग, एकजुटता और खेल भावना को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *