Uttar Pradesh

खेलो भारत के अंतर्गत मैराथन एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का सफल आयोजन 🏆

🏃‍♂️कानपुर। माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी की प्रेरणा से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), विश्वविद्यालय इकाई के संयुक्त सहयोग से दिनांक 24 मार्च 2026 को खेलो भारत कार्यक्रम के अंतर्गत मैराथन एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन परिसर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलेटिक ट्रैक पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री राकेश कुमार मिश्रा एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 121 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में कुलसचिव, विभागाध्यक्ष एवं क्रीड़ा सचिव द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. निमिषा सिंह, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री सौरभ तिवारी, श्री गुंजन, श्री मानस यादव, श्री कृष्णा मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण एवं एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🏅 प्रतियोगिता परिणाम
मैराथन (पुरुष वर्ग)
🥇 रौनक गौतम – स्वर्ण पदक
🥈 प्रिंस गुप्ता – रजत पदक
🥉 अनुराग – कांस्य पदक
🏅 मैराथन (महिला वर्ग)
🥇 टीना – स्वर्ण पदक
🥈 कोमल सैनी – रजत पदक
🥉 अनन्या कमल – कांस्य पदक
रस्साकशी प्रतियोगिता
🥇 बी.पी.ई.एस. तृतीय वर्ष – विजेता
🥈 बी.पी.ई.एस. प्रथम वर्ष – उपविजेता


यह आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *