BIHAR, बैडमिंटन

बिहार गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन: नवगछिया और बेगूसराय ने जीते खिताब


बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे संस्करण में मेजबान नवगछिया और बेगूसराय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के मार्गदर्शन में स्थानीय रेलवे मैदान में किया गया।

पुरुष वर्ग में नवगछिया की टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार चौथी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने बेगूसराय को सीधे सेटों में 35-29 और 35-30 से हराया।

वहीं महिला वर्ग में बेगूसराय की टीम ने कड़ा मुकाबला जीतते हुए बाढ़ की टीम को 35-27, 30-35 और 35-31 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

[news_related_post]

तीसरे स्थान पर महिला वर्ग में नवगछिया तथा पुरुष वर्ग में सीवान की टीम रही।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में नवगछिया के आशीष कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि महिला वर्ग में युक्ता रानी को यह सम्मान मिला। महिला वर्ग में बाढ़ की अंशु को बेस्ट फ्रंट, बेगूसराय की कशिश को बेस्ट बैक और युक्ता रानी को बेस्ट सेंटर का पुरस्कार दिया गया।

पुरुष वर्ग में नवगछिया के राहुल कुमार को सेंटर में सर्वश्रेष्ठ, अंकित शर्मा को फ्रंट में और बेगूसराय के शशांक को बैक में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इसके अलावा सूरज और मुकुल के प्रदर्शन ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े कई पदाधिकारी, खेलप्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *