Chhattisgarh, Others

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में निकिता का दमदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक


खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के चौथे दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई। महिला वेटलिफ्टिंग के 77 किलोग्राम वर्ग में खिलाड़ी निकिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है, जहाँ निकिता ने पूरे आत्मविश्वास और संतुलन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निकिता ने कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 70 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 90 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों चरणों में उनके प्रदर्शन ने उन्हें अन्य खिलाड़ियों से आगे बनाए रखा।

[news_related_post]

इस मुकाबले में ओडिशा की श्रीमती जानी ने 126 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया, जबकि असम की जॉयश्री पाटिर ने 118 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

निकिता की इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में अपने स्वर्ण पदकों का खाता खोल लिया है। उनके प्रदर्शन से राज्य के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *