
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पुरुष खो-खो टीम 2 से 6 मार्च तक सिधो कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय (पश्चिम बंगाल) में आयोजित ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है।
रवानगी से पहले विश्वविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप और खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए आवश्यक किट भी प्रदान की गई। खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने बताया कि टीम का प्रशिक्षण शिविर शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि पिछली बार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया था।
[news_related_post]टीम के मैनेजर मनीष टोप्पो (शासकीय महाविद्यालय, बालोद) तथा कोच भुनेश्वर साहु (कल्याण महाविद्यालय, भिलाई नगर) हैं।
टीम में शामिल खिलाड़ी:
दुर्गेश कुमार साहू, लक्ष्यदीप बंजारे, अंकुश सिंह, सेजल कुमार, चमन कुमार, विकास कुमार, राजदीप साहू, तरुण देवांगन, ओमप्रकाश साहू, राहुल कुमार साहू, विमल टंडन, वेदप्रकाश, राकेश कुमार साहू, थामलेश्वर और चोमेश कुमार।