
रायपुर। Khelo India Tribal Games के अंतर्गत आयोजित पुरुष हॉकी मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। यह मैच रायपुर स्थित Sardar Vallabhbhai Patel International Hockey Stadium में खेला गया, जहाँ तीसरे और चौथे स्थान के लिए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की टीम आमने-सामने थीं।

मैच की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की टीम आक्रामक नजर आई और लगातार गोल करते हुए विपक्ष पर दबाव बनाए रखा। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और तेज़ खेल की बदौलत टीम ने मध्यप्रदेश को 14-6 के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की।
[news_related_post]इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता, जिससे राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि प्रदेश में हॉकी प्रतिभा तेजी से उभर रही है।