Chhattisgarh, Others

भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी में छत्तीसगढ़ का दबदबा, हेमंत कुमार बने प्रबंध संचालक


भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी
की वार्षिक बैठक हरियाणा के गुरुग्राम में संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राज्य संघ के महासचिव हेमंत कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, सुश्री अंतरा सारथी को महिला तकनीकी डायरेक्टर और सुश्री खुशी तिवारी को सहायक महिला तकनीकी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को समिति के महासचिव बिरजू शर्मा और चेयरमैन दिनेश कपूर ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य ग्रेपलिंग रेसलिंग संघ के अध्यक्ष उमेश साहू, संयुक्त सचिव मो. रियाज खान, कोषाध्यक्ष चिंतामणि चक्रधारी और प्रबंध संचालक शैलेश दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *