Chhattisgarh, Others

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: कबड्डी में छत्तीसगढ़ की धमक, बॉयज-गर्ल्स टीमों की लगातार जीत


खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कबड्डी के प्रदर्शन मुकाबलों में छत्तीसगढ़ की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा है। बॉयज टीम ने विदर्भ को 18 अंकों के अंतर से हराया। वहीं, गर्ल्स टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विदर्भ को 16 अंकों और झारखंड को 14 अंकों से मात दी।

लगातार जीत के साथ छत्तीसगढ़ की दोनों टीमें अब पदक के काफी करीब पहुंच गई हैं। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल और महासचिव प्रदीप यादव ने टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *