
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के कबड्डी मुकाबलों का समापन कल बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में हुआ। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से बॉयज़ और गर्ल्स दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर दिखाया।
मेंस कैटेगरी में ओडिशा ने दूसरे और झारखंड ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई, जबकि विमेंस कैटेगरी में झारखंड दूसरे और ओडिशा तीसरे स्थान पर रहे। विदर्भ की टीम दोनों वर्गों में चौथे स्थान पर रही।

विजेता टीम को छत्तीसगढ़ प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशि कान्त बघेल, महासचिव प्रदीप यादव और अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों मुकेश कुमार साहू, नारायण यादव, कौशल यादव समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी।
[news_related_post]