
पावापुरी (नालंदा), 2 अप्रैल – बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मगध जोन के लीग मुकाबले में नवादा ने शानदार खेल दिखाते हुए शेखपुरा को 8 विकेट से मात दी। यह नवादा की लगातार दूसरी जीत है। विजेता टीम के ईशु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 220 रन बनाए। अर्णव आदित्य ने 99 और सचिन कुमार ने 61 रन बनाए। नवादा के गेंदबाजों ने अनुशासित खेल दिखाया, ईशु कुमार ने 5 विकेट लिए और अन्य गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा।
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नवादा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। सूरज सिंह ने 76 और हर्ष कुमार ने 77 रन बनाए। कप्तान सुभाष कुमार नाबाद 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। नवादा ने 26.1 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
[news_related_post]संक्षिप्त स्कोर:
- शेखपुरा: 220/10, अर्णव आदित्य 99, सचिन कुमार 61; ईशु कुमार 5/23
- नवादा: 221/2, हर्ष कुमार 77, सूरज सिंह 76, सुभाष कुमार नाबाद 54