BIHAR, Others

पटना में चंद्रगुप्त जल बिहार स्विमिंग पूल शुरू, जानिए समय और शुल्क


पटना, 7 अप्रैल 2026। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में बने चंद्रगुप्त जल बिहार स्विमिंग पूल को नए सत्र के लिए आम नागरिकों के उपयोग हेतु खोल दिया गया है। इस सुविधा का उद्घाटन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, पूल प्रबंधक राजेश कुमार, महिला कोच पूजा दुबे तथा प्रशिक्षक दिनेश कुमार और अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस स्विमिंग पूल को खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग व्यवस्थाएं की गई हैं, जबकि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए विशेष समय निर्धारित किया गया है।

[news_related_post]

स्विमिंग टाइमिंग:

सुबह का समय:

  • 6:00 – 7:00 बजे: पुरुष
  • 7:00 – 8:00 बजे: पुरुष एवं बच्चे
  • 8:00 – 9:00 बजे: महिलाएं
  • 9:00 – 10:00 बजे: पुरुष एवं अतिथि

शाम का समय:

  • 4:00 – 5:00 बजे: राज्य स्तरीय खिलाड़ी
  • 5:00 – 6:00 बजे: महिलाएं एवं अतिथि
  • 6:00 – 7:00 बजे: परिवार एवं बच्चे
  • 7:00 – 8:00 बजे: पुरुष एवं अतिथि

शुल्क विवरण:

  • वयस्क (अप्रैल–अक्टूबर): ₹10,000 | मासिक ₹3,500
  • बच्चे (12 वर्ष से कम): ₹7,000 | मासिक ₹2,000
  • राज्य स्तरीय खिलाड़ी: ₹3,000 | मासिक ₹500
  • फैमिली पैकेज: ₹21,000 | मासिक ₹7,000
  • अतिथि शुल्क: ₹200 प्रति घंटा

संपर्क जानकारी:

  • राजेश कुमार (मैनेजर): 7903446038
  • आनंदी कुमार (क्रीड़ा कार्यपालक): 9835291222

यह स्विमिंग पूल हर साल अप्रैल से अक्टूबर तक संचालित रहेगा, जिससे शहर के लोगों को तैराकी सीखने और फिट रहने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *