रायपुर/बिलासपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली बिलासपुर की प्रतिभाशाली तैराक अनुष्का भगत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
राजधानी रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में अनुष्का ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए कई सिल्वर मेडल अपने नाम किए। उन्होंने 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बैकस्ट्रोक तथा 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में बेहतरीन प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया।
उनकी इस उपलब्धि पर तैराकी से जुड़े संगठनों और स्थानीय खेल समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। सम्मान समारोह के दौरान अनुष्का के माता-पिता भी उपस्थित रहे और अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की।
[news_related_post]इस मौके पर खेल से जुड़े कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण आने वाले समय में उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
