Chhattisgarh

बस्तर में 6 मई से शुरू होगा 21 दिवसीय फ्री वेटलिफ्टिंग ट्रेनिंग कैंप


खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से बस्तर वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह 21 दिनों का निःशुल्क कैंप 6 मई से 26 मई तक आयोजित होगा।

प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक इंदिरा प्रियदर्शिनी इंडोर स्टेडियम के जिम हॉल में होंगे। इस शिविर में एनआईएस प्रमाणित कोच कमलेश नाग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं या दिए गए मोबाइल नंबर 7223839477 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *