पटना से खेल समाचार
मोईन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में खगड़िया ने सुपौल को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से जयवर्धन ने शानदार 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा सुशांत मिश्रा ने 27 रन और गुलशन कुमार ने 26 रनों का योगदान दिया।
खगड़िया की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद हसनैन अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। कुंदन निषाद ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि गोलू कुमार को 2 और अनिकेत को 1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में केश्वर विशाल ने 38 रन बनाए, जबकि विश्वा प्रिया ने नाबाद 30 रन और हर्षित आनंद ने 28 रनों की अहम पारी खेली।
सुपौल की गेंदबाजी में अनमोल कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि गुलशन, शोभित, सुशील और मोहम्मद शहजादा को 1-1 विकेट मिला।
खगड़िया की इस जीत ने टूर्नामेंट में उनकी स्थिति को मजबूत किया है, जबकि सुपौल को आगे के मुकाबलों में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
खगड़िया की रोमांचक जीत, सुपौल को 3 विकेट से हराया
29
Apr