Chhattisgarh, बास्केटबॉल

क्रीड़ाभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत महांकर का राजनांदगांव प्रवास संपन्न, खिलाड़ियों संग किया संवाद


क्रीड़ाभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रशांत महांकर और प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय ने एक दिवसीय यात्रा के दौरान संस्कारधानी राजनांदगांव में खिलाड़ियों, खेल संघों के प्रतिनिधियों और संगठन कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्थानीय क्रीड़ा केंद्र में हुई, जहां दोनों पदाधिकारियों ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आरएसएस जिला संघचालक राधेश्याम शर्मा, धीरज कन्नौजे, दीपेश पटेल, शिवम यादव, कोच राजेश्वर राव और श्रीमती राधा राव उपस्थित थे।

इसके पश्चात श्री महांकर और श्री उपाध्याय की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज कन्नौजे, मंत्री शिवम यादव, बुद्धेश्वर साहू, प्रिंस भाटिया, दुर्गेश यादव, विकास साहू तथा रजत खूंटेल आदि उपस्थित रहे।

[news_related_post]

अंत में दोनों पदाधिकारियों ने विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों से भेंट कर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर रणविजय सिंह, देवेंद्र ठाकुर, अभिषेक जी सहित अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

अपने संबोधन में श्री प्रशांत महांकर ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि यह आनंद, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों को योग, प्राणायाम और ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही खेल क्षेत्र में योगदान देने वाले संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *