
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम स्थित संघ कार्यालय में 2 और 3 मई को राज्य स्तरीय अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बालिका वर्ग में श्रेष्ठा भारद्वाज ने 6 राउंड में 5 अंक हासिल कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं ओपन वर्ग में जिले के मेधांश सोरी ने भी 6 में से 5 अंक अर्जित कर उपविजेता स्थान हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
[news_related_post]प्रतियोगिता में कुल 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में 47 प्रतिभागी जबकि बालिका वर्ग में 19 खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। मुकाबले कुल छह चरणों में खेले गए।
जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए दोनों प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं।