BIHAR, क्रिकेट

26 मई से शुरू होगी कॉरपोरेट क्रिकेट स्कूल लीग, ट्रॉफी अनावरण से बढ़ा उत्साह


पटना, 4 मई। राजधानी पटना में स्कूली क्रिकेट को नई पहचान देने के उद्देश्य से टर्निंग प्वायंट के बैनर तले 26 मई से कासा पिकोला कॉरपोरेट क्रिकेट School League का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को कासा पिकोला रेस्टोरेंट में ट्रॉफी लॉन्च और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें लीग की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में शाहपुर विधायक राकेश ओझा, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद डॉ. इंद्रदीप चंद्रवंशी, आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा, कासा पिकोला के एमडी राजेश शर्मा समेत कई खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

स्कूली खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा अवसर

आयोजन समिति के अनुसार लीग का उद्देश्य पटना जिले के युवा क्रिकेटरों को संगठित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपने खेल को निखार सकें। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार लर्निक फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा।

[news_related_post]

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों में टीमवर्क, अनुशासन और प्रोफेशनल क्रिकेट की समझ विकसित करने में मदद करेगी। उनका मानना है कि यह पहल भविष्य में बिहार को कई नई क्रिकेट प्रतिभाएं दे सकती है।

दो आयु वर्गों में होंगे मुकाबले

इस लीग में अंडर-12 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों श्रेणियों में चार-चार टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में केवल पटना जिले के स्कूलों के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

प्रोफेशनल अंदाज में होंगे मैच

सभी मुकाबले सफेद गेंद और रंगीन जर्सी के साथ खेले जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट जैसा अनुभव मिल सके। आयोजन समिति का कहना है कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होगी।

खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में प्राथमिकता देने की भी योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *