INDIA, क्रिकेट

बीएचयू के सुशील गुप्ता ने बढ़ाया देश और विश्वविद्यालय का मान, डेफ क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली। Banaras Hindu University के पूर्व छात्र और फिजिकल एजुकेशन एवं क्रिकेट कोचिंग जगत के चर्चित नाम Susheel Gupta आज खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। दिल्ली के प्रतिष्ठित Bharat Nagar Stadium में हेड कोच के रूप में उनकी मेहनत और नेतृत्व लगातार खिलाड़ियों को नई सफलता दिला रहा है। यही वह मैदान है, जहां से Gautam Gambhir और Ishant Sharma जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने अपनी पहचान बनाई थी।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज 3-0 और वनडे सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर देश का गौरव बढ़ाया। इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे कोच सुशील गुप्ता की रणनीति, अनुशासन और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण की बड़ी भूमिका रही।
यह उपलब्धि Directorate of Education Delhi के स्पोर्ट्स ब्रांच के लिए भी गर्व का विषय बनी हुई है, जहां पीजीटी फिजिकल एजुकेशन एवं कोच के रूप में कार्यरत सुशील गुप्ता ने भारतीय टीम को विदेशी धरती पर तिरंगे का मान बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

[news_related_post]


काशी हिंदू विश्वविद्यालय से देश-दुनिया में अनेक प्रतिभाएं निकली हैं, लेकिन सुशील गुप्ता ने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाकर युवा पीढ़ी के सामने प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर विजय सिंह बवंडर ने पूरे बीएचयू परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों और कोचों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
“मेहनत की पहचान बन गए हो आप,
खेल जगत की शान बन गए हो आप।
तिरंगे का मान बढ़े हर मैदान में,
ऐसे हिंदुस्तान की जान बन गए हो आप।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *