सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय बरगवां के कॉलेज स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार राय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड पावर मास्टर्स गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
गोवा के मडगांव में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 60+ आयु वर्ग के 105 किलोग्राम भार वर्ग में डॉ. राय ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार, सिंगरौली जिला एवं संपूर्ण मध्य प्रदेश में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इसे प्रेरणादायक सफलता बताते हुए डॉ. राय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. विनोद कुमार राय ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी आयु में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी यह सफलता युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का क्षण है।
“उम्र नहीं, जज़्बा जीत दिलाता है,
मेहनत का हर कदम मुकाम बन जाता है।”