Chhattisgarh, Sports News

दुर्ग जिला नेटबॉल टीम चयन ट्रायल 29 मई को, खिलाड़ियों को मिला मौका 🏐


नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में जिला नेटबॉल संघ द्वारा द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल 29 मई को शाम 5 बजे भिलाई के सेक्टर-2 स्थित बीएसपी विद्यालय नेटबॉल ग्राउंड में होगा।

जिला सचिव मोहन राव के अनुसार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 और 31 मई को जांजगीर-चांपा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी।

दुर्ग जिले की टीम चयन के लिए आयोजित इस ट्रायल में जिले के पात्र खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के पास नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (NFI) का वैध रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी रहेगा।

[news_related_post]

संघ ने खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *