पुदुचेरी में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम ने महाराष्ट्र को 56-44 अंकों से हराकर जीत दर्ज की।
टीम के चयन में अनुभवी राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की अहम भूमिका रही। चयन प्रक्रिया में भारतीय बास्केटबॉल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया।
पूरे टूर्नामेंट में रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, दिव्या रंगारी और नंदनी माधो प्रधान ने बेहतरीन खेल दिखाया।
[news_related_post]छत्तीसगढ़ टीम की कप्तानी अंजली कोडापे ने संभाली। टीम में अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान, नताशा प्रजापति, दिव्या रंगारी, पारूल वर्मा, नित्या पांडे, कलश झा और सारा सिंह शामिल हैं।
टीम के कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेंद्र साहू तथा मैनेजर अनिता तिर्की खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि से राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है और अब सभी की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
